google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बागबाहरा : चाकू की नोक पर jio कर्मचारी से लूटपाट.....

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बागबाहरा: महासमुंद जिले के बागबाहरा में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कृषि उपज मंडी के पास 7 से 8 अज्ञात बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक का रास्ता रोककर चाकू की नोक पर लूटपाट की। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आई हैं।





















टावर की जांच कर लौट रहा था युवक -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश कुमार सूर्यवंशी (24 वर्ष) जियो कंपनी में आरबी टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। रविवार, 15 सितंबर को वह घुंचापाली स्थित मोबाइल टावर की जांच कर दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बागबाहरा लौट रहा था। इसी दौरान कृषि उपज मंडी के आगे बरगद पेड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया।


विरोध करने पर की मारपीट -

बदमाशों ने दिनेश को चाकू दिखाकर डराया और उसकी जेब में रखे 200 रुपये नकद और 28 हजार रुपये कीमती 'Realme Y15 5G' मोबाइल छीन लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो सभी बदमाशों ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस हमले में युवक के नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।


अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज -

घटना के बाद पीड़ित ने बागबाहरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7-8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 310(2), 126(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html