आयुष्मान कार्ड ने बदली पंडरीपानी के विजय पंडो के परिवार की तस्वीर, स्वास्थ्य सुरक्षा की मिली मजबूत उम्मीद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: बीमारी और मेडिकल खर्च किसी भी कमजोर परिवार की कमर तोड़ने के लिए काफी होते हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोसंगी के पंडरीपानी गांव के रहने वाले विजय कुमार पंडो का परिवार भी लंबे समय तक इसी आर्थिक संकट से जूझता रहा है। सीमित आय के कारण घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ जाता था, तो दवाइयों और अस्पताल का खर्च उठाना उनके लिए पहाड़ जैसा मुश्किल काम बन जाता था। लेकिन अब 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए इस परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव आया है।
आयुष्मान कार्ड बना संकट का बड़ा सहारा -
विजय कुमार पंडो बताते हैं कि पहले उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं था, जिसके चलते छोटी-मोटी बीमारी पर भी अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते थे। आमदनी कम होने के कारण समय पर बेहतर डॉक्टर या अस्पताल का रुख करना उनके सामर्थ्य से बाहर था। मगर अब विजय के अलावा उनकी दोनों बेटियों, भारती और आरती का भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है। इसके बाद से पूरे परिवार को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की बड़ी सुरक्षा मिल गई है।
बेटियों के भविष्य के लिए भी मिली स्वास्थ्य सुरक्षा -
खास तौर पर बेटियों भारती और आरती के नाम पर कार्ड बन जाने से माता-पिता की चिंता काफी हद तक कम हुई है। परिवार का कहना है कि अब उन्हें यह डर नहीं सताता कि अचानक कोई गंभीर बीमारी आ जाने पर पैसों का इंतजाम कहां से होगा। इस सरकारी योजना ने उन्हें यह भरोसा दिया है कि आर्थिक तंगी अब उनके बच्चों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य की राह में रुकावट नहीं बनेगी।
इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद विजय कुमार पंडो ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया है। उनका मानना है कि यह योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments