google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में शातिर चोरों का दुस्साहस: मरीन ड्राइव के मोबाइल शोरूम से 173 आईफोन और डीवीआर पार, करोड़ों का माल साफ...

Nov 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाके में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़े शोरूम को निशाना बनाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के सामने स्थित एक बड़े मोबाइल स्टोर का शटर बीच से मोड़कर बदमाश अंदर घुसे और करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद समेट कर ले गए। घटना के बाद से स्थानीय कारोबारियों में भारी रोष और चिंता का माहौल है।


इस तरह दिया वारदात को अंजाम -

मिली जानकारी के अनुसार, स्टोर संचालक रात में दुकान बंद कर अपने आवास पर गए थे। अगले दिन सुबह जब प्रबंधन के लोग पहुंचे तो शटर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने बड़ी सफाई से शटर को बीच से मोड़कर रास्ता बनाया और दुकान के भीतर प्रवेश किया। अंदर रखी अलमारियां और काउंटर टूटे हुए मिले, जहां से भारी मात्रा में महंगे गैजेट्स गायब थे।


आईफोन-17 समेत इन सामानों पर हाथ साफ -

इस बड़ी चोरी में सबसे ज्यादा नुकसान ऐपल के नवीनतम मॉडल्स का हुआ है। चोर अपने साथ कुल 173 आईफोन ले गए, जिनमें अकेले 132 आईफोन-17 मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच, प्रीमियम हेडफोन और अन्य उपकरण भी चोरी हुए हैं।


चोरी गए सामानों का विवरण इस प्रकार है:


  • आईफोन (173 पीस): कीमत लगभग 1,85,12,718 रुपये

  • स्मार्ट वॉच (3 पीस): कीमत लगभग 1,42,788 रुपये

  • हेडफोन (16 पीस): कीमत लगभग 2,42,436 रुपये

  • सीसीटीवी डीवीआर (1 पीस): कीमत लगभग 5,000 रुपये

  • कुल चोरी गया सामान: लगभग 1,89,02,942 रुपये


सबूत मिटाने के लिए डीवीआर भी ले गए चोर -

वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी दुकान में लगा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम यानी डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। डीवीआर न मिलने के कारण पुलिस को अंदर की गतिविधियों का सीधा फुटेज नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, जांच टीम अब आसपास की अन्य दुकानों, सड़कों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।


पेशेवर गिरोह पर शक, पुलिस की तलाश जारी -

घटना के तौर-तरीकों को देखकर पुलिस किसी बड़े पेशेवर या बाहरी आपराधिक गिरोह के हाथ होने की आशंका जता रही है। इतनी सुनियोजित तरीके से शटर मोड़ना और डीवीआर गायब करना यह साबित करता है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। तेलीबांधा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html