google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

गाली-गलौज का विरोध करने पर लोहे के कड़े से किया वार.....

55 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- जिला जेल बेमचा में अपने परिचित मित्र से मुलाकात करने पहुंचे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है |


















प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री चौक मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, महासमुंद निवासी आयुष यादव  16 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12:00 बजे जिला जेल बेमचा में अपने किसी परिचित से मिलने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद संतोष सोनवानी ने पुरानी रंजिश को लेकर अकारण ही गाली-गलौज शुरू कर दी | जब पीड़ित आयुष ने गालियां देने से मना किया, तो संतोष सोनवानी के साथी भानू हरपाल, टिकेश्वर सोनवानी और विकेश सोनवानी भी मौके पर आ गए और चारों ने एकराय होकर गालियां देते हुए पीड़ित पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया | इसी दौरान आरोपी टिकेश्वर सोनवानी ने अपने हाथ में पहने लोहे/धातु के कड़े से पीड़ित के मस्तक पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई | हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की कोहनी और बांयी हथेली में भी चोटें व दर्द है | घटना के समय मौके पर मौजूद प्रियांशु चंद्राकर और शशांक चंद्राकर ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया, भागते समय आरोपियों ने "आज तो बच गया, दोबारा अकेला मिला तो जान से मार देंगे" की धमकी दी | पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भानू हरपाल, टिकेश्वर सोनवानी, विकेश सोनवानी और संतोष सोनवानी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html