google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर की सड़कों पर धूम मचाने आ गया एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘कोणार्क’, जानिए इसकी खासियतों और कीमत के बारे में...

1 hour ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नया और दमदार अध्याय जुड़ गया है। देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) ने राजधानी रायपुर में अपना नया और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर 'कोणार्क' (Konark) आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी के एडवांस्ड 'ईएल' (EL) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे खासतौर पर रोजमर्रा की आरामदायक राइड, बेहतरीन रेंज और मजबूत ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

शानदार रेंज और अलग-अलग वेरिएंट्स -

एथर का यह नया स्कूटर 'कोणार्क' एस (S) और जेड (Z) सीरीज के तहत कुल छह अलग-अलग वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर तक की शानदार आईडीसी (IDC) रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इसे पूरी तरह से मजबूत बनाया गया है।

दमदार बैटरी और लंबी वॉरंटी -

इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल फिफ्थ-जेनरेशन 'बेडरॉक' बैटरी है। कंपनी इस बैटरी पर पूरे 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) कीextended वॉरंटी दे रही है। साथ ही, कवरेज अवधि के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बरकरार रहने की गारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा, इस स्कूटर का सर्विस अंतराल 10,000 किलोमीटर या एक साल का है, जिससे बार-बार सर्विसिंग का झंझट भी कम होता है।

कीमत और उपलब्धता -

एथर कोणार्क का स्पेशल इंट्रोडक्टरी (शुरुआती) मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम रायपुर) तय किया गया है। कंपनी ने इसकी चरणबद्ध डिलीवरी चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए शुरू कर दी है।


आधुनिक फीचर्स और तकनीक -

राइडर्स के सफर को बेहद आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कोणार्क में कई आधुनिक तकनीकें जोड़ी गई हैं:


  • एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS): सड़क की स्थिति के अनुसार फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को अपने आप एडजस्ट करता है।

  • मैजिककी (MagicKey): ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट लोकेशन जैसी खूबियों के साथ की-लेस (चाबी रहित) अनुभव देता है।

  • ऑटोपॉप (AutoPop): बूट स्पेस (अंडर-सीट स्टोरेज) को हैंड्स-फ्री और आसानी से एक्सेस करने में मदद करता है।

  • एयरवॉक (AirWalk): तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को आगे-पीछे करना बेहद आसान बनाता है।

  • फास्ट चार्जिंग: इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर के साथ वैकल्पिक 450 वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर मिलता है, जो होम चार्जिंग के समय को आधा कर देता है।

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है एथर का दायरा -

छत्तीसगढ़ में एथर एनर्जी का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 11.9% हो गया है। वर्तमान में राज्य के भीतर कंपनी के 19 एक्सपीरियंस सेंटर, 17 सर्विस सेंटर (रायपुर में 3 सेंटर) और 55 से अधिक फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स मौजूद हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान कर रहे हैं। रायपुर में कोणार्क की यह धमाकेदार एंट्री छत्तीसगढ़ में ग्रीन मोबिलिटी के सफर को एक नई रफ्तार देगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html