google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....

ree

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुनगी और बहानाकाड़ी में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ree

आगे कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव पर छात्र-छात्राओं को कॉपी पुस्तक भेंट कर मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया और सभी शिक्षक, पालक-पालको एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कामना किया।।

ree

बता दे कि बड़े मुनगी में महिला समूह के द्वारा सुरक्षित मैदान में 151 पौधा एवं बहानाकाड़ी के ग्राम सरपंच व गांव के सहयोग से प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, ग्राम पंचायत, खेल मैदान में 251 पौधों का पौधारोपण किया गया।

ree

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भाजपा मडंल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, भायुमो जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश्वरी यशवंत टण्डन, ग्राम पंचायत सरपंच अशोक बंजारे, महिला समूह, स्कूल स्टॉप, छात्र-छात्राएं सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन उपस्थित रहें।।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html