google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वास्थ्य सेवाओं में एक और मील का पत्थर: जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने हासिल की एनक्यूएएस उपलब्धि....

15 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़, सुलभ और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इसी कड़ी में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) साधवानी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के मूल्यांकन में शानदार सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र की प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की तस्दीक करती है।

मरीजों को मिलती हैं उच्च स्तरीय सुविधाएं -

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के तहत स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से आकलन किया जाता है। इसमें मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं, उनके अधिकारों, उपलब्ध संसाधनों, क्लीनिकल प्रोटोकॉल, संक्रमण नियंत्रण (इन्फेक्शन कंट्रोल) और गुणवत्ता प्रबंधन जैसे कड़े पैमाने शामिल होते हैं। पीएचसी साधवानी ने इन सभी कसौटियों पर खरा उतरते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज का लाभ मिल रहा है।


सुदृढ़ प्रशासनिक मार्गदर्शन का परिणाम -

जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की सतत मॉनिटरिंग से इस सफलता को पाना संभव हो सका है। मूल्यांकन से पहले फील्ड स्तर पर लगातार गैप एनालिसिस, दस्तावेजों के रख-रखाव और सुधारात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया था।


चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य सहयोगी स्टाफ ने अनुकरणीय टीम भावना का परिचय देते हुए इस लक्ष्य को पूरा किया। यह सफलता अब जिले के अन्य अस्पतालों के लिए भी एक बेहतरीन मिसाल बन गई है, जिससे वे भी अपनी कार्यप्रणाली को और उन्नत बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html