गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 02 अक्टूबर को प्रदेशभर में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) घोषित किया गया है। इस दौरान राज्य में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें और अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। आबकारी विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 02 अक्टूबर को समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल-3, एफएल-3(क) और अहाता पूर्णतः बंद रहेंगे।
अवैध बिक्री पर रहेगी कड़ा पहरा:
प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस से एक दिन पहले तय समय के तुरंत बाद सभी मदिरा दुकानों को सीलबंद कर दिया जाए। इसके साथ ही ड्राई डे के दिन अवैध शराब की बिक्री या परिवहन न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कड़े निगरानी और गश्त के आदेश दिए गए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments