google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरटेल ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 लाख 5जी ग्राहकों की उपलब्धि हासिल की...

Apr 13, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • राज्य के सभी जिलों में अब एयरटेल का 5 जी नेटवर्क उपलब्ध

रायपुर/ भारत के अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक, भारती एयरटेल ("एयरटेल") ने आज घोषणा की है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब 29 लाख ग्राहक उनकी 5 जी सेवा का आनंद उठा रहे हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और जिलों में सफलतापूर्वक अपनी 5 जी सेवा की शुरुआत कर दी है, जो नेक्स्ट जेनरेशन की मोबाइल सुविधाएं देने की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है।

पिछले 6 महीनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एयरटेल के 5 जी अपने नेटवर्क का पूरे राज्य में विस्तार कर दिया है, जिससे ग्राहकों को 5 जी सेवा से जुड़ना आसान हो गया। सांची स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थलों से लेकर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उज्जैन और अपनी मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध खजुराहो तक, एयरटेल संपूर्ण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं लगातार मुहैया करा रही है।

कंपनी की इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, रितेश अग्रवाल, सीईओ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, भारती एयरटेल ने कहा, "मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 जी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हम जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से स्थापित करने के लिए हम महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हम अपने उन सभी ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने 5 जी का अनुभव लेने के लिए अपग्रेड किया है, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के असीमित 5G सेवा का आनंद ले सकते हैं। हमारा अथक प्रयास हमारे ग्राहकों को राज्य के सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय और अत्याधुनिक नेटवर्क से लगातार जोड़े रखना है।"

देश में 5 जी सेवा का तेज़ी से विस्तार होना कई कारणों पर निर्भर है, जिनमें शामिल हैं नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार, 5 जी सुविधाओं की जल्द शुरुआत और 5 जी उपकरणों की बढ़ती उपलब्धता। किफायती 5G उपकरणों को उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ बनाने के लिए, एयरटेल ने पोको के साथ भी सहयोग किया है ताकि 10 हज़ार रुपये से कम कीमत वाले 5 जी स्मार्टफोन पेश किए जा सकें। इस कदम ने देश में एयरटेल के कुल 5 जी ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने में काफी मदद की है। साथ ही, इस इलाके में रिटेल दुकानों की संख्या बढ़ने से भी ग्राहकों को सुविधाजनक ढंग से 5 जी सेवा से जुड़ने में मदद मिली है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html