भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा वोट चोरी के समर्थन में चलाए जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने "चोर की दाढ़ी में तिनका" करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश का मतदाता अपने मतदान के अधिकार की चोरी के खिलाफ लामबंद है। युवा, छात्र, विपक्षी दल और आम नागरिक—सभी एसआईआर के माध्यम से हो रही वोट चोरी के खिलाफ एकजुटता से खड़े हैं। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन के खिलाफ पूरे देश में एक माहौल बन चुका है, जिससे घबराकर भाजपा अब यह ढोंग भरा अभियान चलाने जा रही है। भाजपा देश के मतदाताओं और नागरिकों को "भीड़ तंत्र" बताने का दुस्साहस कर रही है, जबकि इसी जनशक्ति (भीड़ तंत्र) से भारत का लोकतंत्र पुष्पित और पल्लवित हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि भाजपा का यह अभियान "चोरी और ऊपर से सीनाजोरी" जैसी कहावत को चरितार्थ करता है। जब वोट चोरी का षड्यंत्र रंगे हाथों पकड़ा गया, तो भाजपा ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मैदान में उतर आई। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि भाजपा का प्रायोजित 'वोटर डिलीट सिंडिकेट' है। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र और बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर भाजपा सरकार ने डाका डालना शुरू कर दिया है। 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) के नाम पर गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासियों के नाम षड्यंत्रपूर्वक मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। जब कांग्रेस ने इस वोट चोरी का रंगे हाथों पर्दाफाश किया, तो बौखलाई भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए बचाव की मुद्रा में आ गई।
भाजपा का यह रवैया खुद यह साबित करता है कि "दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।" बैज ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उपयोग सूची में सुधार के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए छंटनी करने के वास्ते किया जा रहा है। बीएलओ (BLO) स्तर पर दबाव बनाकर, बिना वैधानिक सत्यापन और बिना पूर्व सूचना के गरीब, मजदूर, आदिवासी एवं ग्रामीण मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से विलोपित (डिलीट) किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का भूमिहीन मजदूर, आदिवासी और देहात का आम नागरिक, जो रोजी-रोटी के लिए पलायन करता है या दूरदराज के इलाकों में रहता है, उसके मौलिक संवैधानिक और वोट देने के अधिकार पर सीधा डाका डाला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 'वोटर डिलीट सिंडिकेट' का पर्दाफाश हो चुका है। जब आरोप निर्वाचन आयोग की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया और नाम काटने के षड्यंत्र पर लग रहे हैं, तो भाजपा इतनी सफाई क्यों दे रही है? #DeepakBaij #Congress #ChhattisgarhPolitics #BJP #VoterList #Democracy #RaipurNews #IndianPolitics #ElectionCommission #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments