google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति का आगमन ऐतिहासिक: विष्णु देव साय...

49 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर प्रवास और पारंपरिक मुरिया दरबार कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल में दुनिया का सबसे दीर्घकालीन दशहरा उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया जाता है, जिसका एक अहम अंग मुरिया दरबार भी है।

उन्होंने इस आयोजन को अत्यंत विशेष बताते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वयं मुरिया दरबार की शोभा बढ़ाने पहुंच रही हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। साय ने इस ऐतिहासिक पल के लिए राष्ट्रपति का हृदय से स्वागत किया।

बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी कड़ा प्रहार किया। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक केवल आदिवासी वर्ग को वोट बैंक बनाकर सत्ता साधी है। उन्होंने सवाल दागा कि केंद्र और राज्य में करीब 60 वर्षों तक सरकार चलाने वाली कांग्रेस स्पष्ट करे कि उसने वास्तविक रूप से जनजातीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए क्या ठोस कदम उठाए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html