google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अकलतरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा प्रदर्शन...

48 minutes ago
1 min read
  • कांग्रेसियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग |

  • अकलतरा में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा, शास्त्री चौक पर पुतला दहन |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अकलतरा :- नगर में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ एक पदयात्रा निकालकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। यह यात्रा रेस्ट हाउस से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई शास्त्री चौक पहुँची।

प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक नारे भी लगाए गए। शास्त्री चौक पर राष्ट्रगान गाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ये रहे उपस्थित-

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी अकलतरा के अध्यक्ष महेश्वर टंडन सहित मंजु सिंह, दिवाकर राणा, खुलन सोनवानी, भविष्य चंद्राकर, संतोष सिंह बैस, डी.आर. डाहिरे, अविनाश लाटा, मदन मोहन सिंह चंदेल, अब्दुल मोईद, राजेश जैन, अविनाश साहू, शांतिलाल यादव, राजू जैन, विजय जायसवाल, राघवेन्द्र व्यास, सुरेश सिंह, पिलवाराम पटेल, शशि शेखर जगत, विजय खांडेल, फूल सिंह जगत, अलखराम श्रीवास, निलेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रतिपाल सिंह, दीप पाटले, युगल किशोर कश्यप, राज सिंह, जयदीप सिंह, छतराम साहू, योगेश सिंह, आलोक पाण्डेय, जयप्रकाश साहू, भरत लाल साहू एवं मदन सिंह बैस सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html