विपक्ष पर बरसे कृषि मंत्री...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने विपक्ष पर देश में भ्रम फैलाने और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। चौहान के मुताबिक, चुनावों में बार-बार हार का मुंह देखने के बाद विपक्षी खेमा अब निराशा के दौर से गुजर रहा है और इसी वजह से सुनियोजित तरीके से अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि विरोध जताना विपक्षी दलों का हक है, लेकिन इसके आड़ में आम जनमानस को गुमराह करना पूरी तरह गलत है।
चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके विजन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों को जनता के समर्थन का सम्मान करना चाहिए और अपनी रणनीति में सुधार लाने पर ध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि वे हर हार के बाद संवैधानिक संस्थानों पर बेबुनियाद सवाल उठाएं। चौहान ने जोर देकर कहा कि देश का मतदाता अब जागरूक हो चुका है और वह खोखले नारों के झांसे में आने वाला नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments