छत्तीसगढ़ में हॉकी का रोमांच, जियोहॉटस्टार पर लाइव दिखेगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। देश की पहली मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मुकाबले अब जियोहॉटस्टार पर सीधे प्रसारित किए जाएंगे। आगामी 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हर दिन शाम 5:30 बजे से कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। राज्य के छह अलग-अलग शहरों की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में राउंड-रobin फॉर्मेट के बाद शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण यानी सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और खिताबी मुकाबला 1 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।
मैदान पर राष्ट्रीय स्तर के कई नामचीन खिलाड़ी इस आयोजन की मुख्य चमक होंगे। सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर और चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम जैसे ओलंपियन खिलाड़ी इन सभी छह टीमों की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा, महिला वर्ग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल पर उद्घाटन के दिन एक विशेष प्रदर्शनी मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। विभाग की प्रमुख आकांक्षा शिक्षा खलखो के अनुसार, यह अनूठी लीग प्रदेश में खेल संस्कृति और हॉकी के भविष्य को एक नई दिशा देने का काम करेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments