google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूपीईएस विश्वविद्यालय में खाद्य सुरक्षा टीम का औचक निरीक्षण...

48 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- देहरादून :- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को देहरादून स्थित यूपीईएस विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण कर पानी, पकी हुई दाल और सब्जी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, कीट नियंत्रण प्रमाणपत्र और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निरीक्षण टीम को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। टीम ने भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने से जुड़े मानकों के अनुपालन की स्थिति भी देखी। विभाग के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों की मेस और कैफेटेरिया में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी भोजन करते हैं, इसलिए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है। नमूनों की जांच में किसी तरह की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण टीम में विकासनगर की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू तिवारी और देहरादून निगम क्षेत्र के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा रही है। शैक्षणिक संस्थानों की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों, स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html