google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केटीएम बाइक पेड़ से टकराई, होटल मैनेजर की दर्दनाक मौत...

30 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा जिले के बटईकेला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बकेन के पेड़ से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई।


मृतक की पहचान अजय कुमार चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल सुभानी में मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह मूल रूप से बतौली-बिलासपुर क्षेत्र का रहने वाला था।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने भाई से बिलासपुर से केटीएम बाइक (क्रमांक CG 15 EJ 4512) मंगवाई थी। शाम करीब पांच बजे बतौली पहुंचने के बाद वह बाइक लेकर सुवारपारा पहुंचा, जहां उसने कुछ वक्त अपने दोस्तों के साथ बिताया।


इसके बाद रात लगभग आठ बजे वह सुवारपारा क्रेशर मार्ग से होते हुए जूनापारा मंगारी की तरफ अपने किसी साथी से मिलने निकला था। रास्ते में एक मोड़ के पास अचानक वाहन बेकाबू हो गया और सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर पर गंभीर आघात लगने से उसकी घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं।


इतनी कम उम्र में हुई इस अप्रत्याशित घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बतौली थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html