12 किमी सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष की लहर...
जिला पंचायत सदस्य नेहा साहू का प्रयास लाया रंग: शिवरीनारायण-खैरताल 12 किमी सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नवागढ़/कुकदा:- शिवरीनारायण से खैरताल तक की लगभग 12 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले हैं। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पर शासन ने मुहर लगाते हुए सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के स्वीकृत होने से समूचे ग्रामीण आंचल में हर्ष की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि यह 12 किलोमीटर का मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है।

वर्षों से देखभाल के अभाव में यह सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी थी, जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। राहगीरों, स्कूली विद्यार्थियों, अन्नदाताओं एवं आपातकालीन मरीजों को रोजाना आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र क्रमांक-05 की जिला पंचायत सदस्य नेहा रामचरण साहू ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव को मांग-पत्र सौंपकर तथा लगातार पत्राचार व व्यक्तिगत भेंट के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।
उनके इन्हीं अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल सकी। उन्होंने त्वरित जनहितैषी निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार जताया। मार्ग निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने पर तुस्मा एवं आसपास के ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रतिनिधि नेहा साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। अब सभी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा है।
जनहित ही सर्वोपरि - नेहा साहू :- स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य नेहा साहू ने कही क्षेत्र का समग्र विकास और जन-समस्याओं का स्थायी समाधान ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मार्ग के बनने से न केवल आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments