लाखेनगर पटाखा बाजार की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने परखी व्यवस्था...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर राजधानी रायपुर के लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में सजाई गई पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन और विद्युत विभाग के अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अग्निकांड से निपटने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण दल ने दुकानों में लगे अस्थायी बिजली कनेक्शन, वायरिंग और फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मौके पर ही दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर दुकान पर रेत और पानी से भरी बाल्टियों के साथ पर्याप्त मात्रा में चालू हालत वाले फायर एक्सटिंग्विशर होना अनिवार्य है। इसके अलावा, शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए मानकों के अनुरूप ही बिजली की फिटिंग करने और दुकानों के आसपास धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रखने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments