बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण - कांग्रेस...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर — छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक छात्रा पर हुए जघन्य एसिड अटैक को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि यह शर्मनाक वारदात प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था की पोल खोलती है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता लाइब्रेरी में अपनी पढ़ाई पूरी कर सुरक्षित घर लौट रही थी, तभी दबंगों ने उस पर यह कायराना हमला किया। इस गंभीर घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। मुख्य विपक्षी दल ने इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री से तत्काल उनके पद से हटने की मांग की है।
अपराध का गढ़ बनता छत्तीसगढ़ -
कांग्रेस ने राज्य की मौजूदा प्रशासनिक स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। पार्टी का आरोप है कि सत्ता परिवर्तन के बाद से समूचा प्रदेश अपराधियों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अब स्कूल-कॉलेज जाने वाली युवतियां और महिलाएं खुली सड़कों पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। आए दिन सामने आ रहे दुष्कर्म, गोलीबारी और एसिड हमलों के मामलों ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है।
राजनीतिक गलियारों में यह सवाल जोर पकड़ने लगा है कि यदि राजधानी और प्रमुख जिलों में इस तरह के खौफनाक कृत्य खुलेआम होने लगेंगे, तो बेटियां भयमुक्त होकर अपनी शिक्षा और करियर के लिए घर से बाहर कैसे कदम बढ़ाएंगी? फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments