google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार...

45 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया | पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ | लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौटते वक्त एक युवक ने उसपर एसिड डाल दिया | इस हमले में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है | पूरा मामला जिले के बालोद थाना इलाके के आमापारा का है | सोमवार (5 अक्टूबर) दोपहर करीब 12:30 बजे आत्मानंद स्कूल के सामने वारदात हुई है | पीड़िता 22 साल की छात्रा हेड कॉन्स्टेबल की बेटी है | जो अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है | छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है |


जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा सोमवार दोपहर 12:30 लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी | इसी दौरान एक युवक आया और छात्रा पर एसिड फेंक दिया | जिससे छात्रा झुसल गई | छात्रा चीखने चिल्लाने लगी | आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया | एसिड अटैक में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया | उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है | दूसरी तरफ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है | दोनों से पूछताछ की गयी जिसमे एक तरफ प्यार की बात सामने आयी है |


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है | वह बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता था | उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं | वह पीड़िता के साथ ही कोचिंग में पढ़ चुका है | उसने छात्रा को प्रपोज किया था | लेकिन छात्रा ने उसका लव ऑफर ठुकरा दिया था | जिससे नाराज होकर उसने बदले की साजिश रची | उसने भैरमगढ़ के रहने वाले अपने बचपन के दोस्त से एसिड अटैक करवाया था | फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html