बिरगांव में आप ने मनाया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, निकाय चुनाव के लिए फूंका बिगुल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिरगांव क्षेत्र में विशेष आयोजनों के साथ यह पर्व मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राज्य स्थापना दिवस के बहाने आम आदमी पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी चुनावी तैयारियों का भी ऐलान किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने जानकारी दी कि आगामी बिरगांव नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी 40 वार्डों के साथ-साथ महापौर पद पर भी अपने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी का फोकस स्थानीय स्तर पर जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं को प्रमुखता से उठाने पर रहेगा।
इस आयोजन में सूरज उपाध्याय, आर एस ठाकुर, शिव शर्मा, बलवंत सिंह, विजय देवांगन, मनीष मेश्राम, संत राम कुर्रे, प्रकाश जांगड़े, शंकर जांगड़े, हरीश घृतलहरे और पवन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments