google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोबरा को गले में लपेटकर घूमने वाला युवक सांप के डसने पर अस्पताल से भागा.....

Aug 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण ने शराब के नशे में जहरीले कोबरा सांप को पकड़ लिया और उसे गले में लपेटकर पूरे गांव में घूमता रहा। इस दौरान उसने घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम भदौरा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी संतराम भैना (40) बुधवार को अपने पड़ोसी के घर पहुंचे थे। पड़ोसी के घर में एक कोबरा सांप घुस गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद संतराम मौके पर पहुंचा और उसने कोबरा को पकड़ लिया।


बताया जा रहा है कि उस समय संतराम शराब के नशे में था। सांप पकड़ने के बाद उसने कोबरा को गले में लपेट लिया और गांव में घूमने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, वह काफी देर तक सांप को लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने अपने घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। किसी ग्रामीण ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोबरा काफी जहरीला सांप था और उसने संतराम को कई बार डसा। शुरुआत में संतराम को इसका ज्यादा असर महसूस नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देरी किए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।


हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद संतराम अचानक गेट से ही भाग निकला। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और गांव के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। उन्हें डर है कि जहरीले सांप के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से उसके साथ कोई गंभीर अनहोनी हो सकती है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि संतराम ने नशे की हालत में अपनी जान जोखिम में डाल दी। जहरीले सांप को पकड़ना और उसके साथ इस तरह का व्यवहार करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।


जानकारों के अनुसार, कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसके काटने के बाद शरीर में तेजी से जहर फैल सकता है। सांप के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचकर एंटी वेनम इंजेक्शन और जरूरी चिकित्सा उपचार लेना चाहिए। किसी भी हालत में सांप को पकड़ने या उसके साथ स्टंट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग सांपों को लेकर गलत धारणाओं के कारण जोखिम उठा लेते हैं। सांप पकड़ने का काम केवल प्रशिक्षित लोगों को ही करना चाहिए। जहरीले जीवों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। परिजन लगातार संतराम की तलाश में जुटे हुए हैं और सभी को उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html