google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सारंगपाल पुल से ग्रामीण ने महानदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर...

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांकेर :- कांकेर जिले के सारंगपाल में बने पुल से एक ग्रामीण ने महानदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण की तलाश के लिए गोताखोरों और नगर सेना की टीम को बुलाया गया है। नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक ग्रामीण का पता नहीं चल सका है।


जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबह करीब 10:30 बजे अपनी मोपेड से सारंगपाल स्थित पुल पर पहुंचा था। पुल पर पहुंचने के बाद उसने अपना सामान वहीं रख दिया। इसके बाद उसने महानदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।




















सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुल पर ग्रामीण की मोपेड, मोबाइल फोन और चप्पल मिली है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने वाला ग्रामीण कांकेर से लगे किरगोली गांव का रहने वाला है। पुल से महानदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीण की तलाश शुरू करा दी। नदी में खोजबीन के लिए गोताखोरों के साथ नगर सेना की टीम को लगाया गया है। टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण की तलाश कर रही है। पानी में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान तहसीलदार और एसडीएम समेत जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कांकेर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि ग्रामीण के महानदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया गया। गोताखोर और नगर सेना की टीम लगातार ग्रामीण की तलाश कर रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।


घटना के बाद सारंगपाल पुल पर ग्रामीण की मोपेड, मोबाइल और चप्पल मिलने से उसकी पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीण ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम का पूरा ध्यान अभी ग्रामीण की तलाश पर है। गोताखोरों और नगर सेना के जवान महानदी में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अधिकारी भी मौके पर बने हुए हैं। ग्रामीण के मिलने तक तलाश अभियान जारी रखा जा रहा है।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html