google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खिड़की तोड़ने के आरोप में शिक्षक ने चौथी के छात्र डंडे से पीटा....

46 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोंडागांव:- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत कोसागांव स्थित बालक आश्रम शाला में कक्षा चौथी के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने सहायक शिक्षक उमेश नेताम पर छात्र को डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद छात्र के पैर में सूजन और दर्द की शिकायत हुई। छात्र के पैर में पहले से ऑपरेशन के बाद रॉड लगी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।



















खिड़की तोड़ने के आरोप में मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, घटना 16 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र नकुल नाग कोसागांव स्थित बालक आश्रम शाला में कक्षा चौथी में अध्ययनरत है। छात्र के पिता रतन सिंह का आरोप है कि शिक्षक उमेश नेताम ने खिड़की तोड़ने की बात कहकर उनके बेटे के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि छात्र को डंडे से मारा गया, जिससे उसके पहले से कमजोर पैर में परेशानी बढ़ गई।


ऑपरेशन वाले पैर में आई सूजन

परिजनों के मुताबिक, नकुल नाग के एक पैर में पहले फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद ऑपरेशन कर रॉड डाली गई थी। मारपीट के बाद उसी पैर में सूजन आ गई और छात्र को चलने में परेशानी होने लगी। छात्र की हालत बिगड़ने पर शिक्षक की ओर से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। अस्पताल पहुंचने के बाद पिता को बेटे के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि इलाज के बाद छात्र को घर ले जाया गया है। वर्तमान में उसके पैर की सूजन कुछ कम हुई है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाइयां चल रही हैं। घटना के बाद परिवार ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी।


शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। फरसगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 18 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव को घटना की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार, 17 सितंबर को संकुल प्राचार्य से फोन पर जानकारी मिलने के बाद बालक आश्रम शाला कोसागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि 16 सितंबर को कक्षा चौथी के छात्र नकुल नाग के साथ शिक्षक उमेश नेताम द्वारा मारपीट की गई थी। रिपोर्ट में छात्र के पैर में चोट लगने की जानकारी भी दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग ने मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। अब विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान घटना के सभी पहलुओं, छात्र के बयान और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html