google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराई, हादसे में एक की मौत...

Dec 1, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से इतनी जोर से टक्‍कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बाहर निकल आया।

इस हादसे में कार सवार युवक देवकुमार साहू (18 साल) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक ओंकार साहू (19 साल) बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


दरअसल, यह मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बताया कि रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर एक हादसे की खबर मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हालत में मिली।


प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html