google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जन्मदिन पर युवक को सांप ने डसा, डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस करना जिंदगी के लिए पड़ा भारी....

Aug 23, 2023
2 min read






























































राजस्थान के अलवर में एक युवक को अपने बर्थडे पर सांप को हाथ में लेकर डांस करना महंगा पड़ा। कोबरा के डसने के बाद अब उसकी जिंदगी खतरे में है। युवक अपने जन्मदिन पर डीजे पर नागिन धुन बजाकर डांस कर रहा था। उसी समय सचमुच वहां एक कोबरा आ गया। लड़का सांप को हाथ में लेकर नाचने लगा। नाराज नागराज ने युवक को डस लिया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है।


अलवर में एक अजीब मामला सामने आया है। मामला अलवर जिले के बानसूर कस्बे का है। दीपक मेघवाल नाम के युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वह खुद भी नागिन डांस कर रहा था। तभी वहां एक कोबरा निकल आया। युवक ने कोबरा को अपने हाथ से उठा लिया और उसके साथ डांस करने लगा। लेकिन दीपक की इस हरकत से नागराज नाराज हो गए। नाग ने दीपक को डस लिया। यह देखकर पार्टी में हड़कंप मच गया। सांप काटने के बाद दीपक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक मेघवाल की हालत नाजुक है। वह जिंदगी और मौत के बीच जयपुर अस्पताल में संघर्ष रहा है। परिजनों ने बताया कि दीपक नशे में था इस दौरान उसने सांप को पकड़ लिया। उसको काफी मना किया लेकिन वो नहीं माना। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सांप काटने के बाद कैसे पार्टी में चीख पुकार मच गई। दीपक को तुरंत बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले जाने के लिए निकल गए। इस दौरान उसके हाथ में सांप भी दिख रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html