बसना में 4 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया हर संभव मदद का भरोसा.....
जनदर्शन में पहुँचे आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 4 अक्टूबर के रक्तदान शिविर की रूपरेखा पर दी सहमति...

मानवता की सेवा ही सर्वोपरि: बसना में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...
रक्तदान महादान है, शिविर के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग करेगी सरकार व प्रशासन: विधायक डॉ संपत अग्रवाल...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
बसना: क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और जनसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 4 अक्टूबर को बसना में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में 'आशीर्वाद सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने सांकरा के मंडी प्रांगण में चल रहे जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से खास मुलाकात की और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा उनके सामने रखी।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समिति के इस पुनीत प्रस्ताव पर तत्काल अपनी सहमति जताते हुए इस पहल की जमकर सराहना की। समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'रक्तदान ही सबसे बड़ा महादान है' और मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ आपात स्थिति में जूझ रहे मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज के युवाओं में भी सेवाभाव जागृत होता है।
प्रशासनिक स्तर पर मिलेगी पूरी मदद: -
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक ने समिति का उत्साहवर्धन करते हुए स्पष्ट किया कि इस रक्तदान शिविर को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जो भी संसाधन या प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जरूरत पड़ेगी, उसे सरकार और प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और विशेषकर युवाओं से इस नेक काम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
विधायक से मिले इस सकारात्मक आश्वासन, आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन से उत्साहित होकर आशीर्वाद सेवा समिति के सदस्यों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने यह संकल्प लिया है कि विधायक के मार्गदर्शन में 4 अक्टूबर का यह रक्तदान शिविर बसना के लिए एक ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल आयोजन साबित होगा।
मुलाकात के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद: -
इस अहम बैठक के दौरान आशीर्वाद सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार, उपाध्यक्ष राजेश साव और अशोक अग्रवाल, सचिव प्रशांत पण्डा, सह-सचिव निलेश साहू, कोषाध्यक्ष विनोद सावड़िया के अलावा समिति प्रभारी नवीन बरिहा, समायोजक पंचराम साहू व अनिल बरिहा, मीडिया प्रभारी डिगेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी जय किशन व आशीष कोटक, सलाहकार कुलेश पण्डा, प्रवक्ता देवेंद्र यादव व मीडिया प्रवक्ता संजय साहू और संचालनकर्ता नीलमणि प्रधान समेत संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments