रायपुर में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला: कई बेजुबानों की मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
Raipur (रायपुर)। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया धान मंडी के पास मवेशियों के अवैध परिवहन और तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लगभग 12 से 13 मवेशियों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था, जिस दौरान अधिकांश बेजुबानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही स्थानीय नागरिकों और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आरोपियों को धर दबोचा।
नशे की हालत में थे संदेही -
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उमरिया धान मंडी के आसपास कुछ लोगों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से ले जाने की गतिविधि देखी गई थी। जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि मवेशियों को बेहद क्रूरतापूर्ण तरीके से रखा गया था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस कृत्य में शामिल संदेही उस वक्त नशे की हालत में पाए गए।
अधिकांश मवेशियों की मौत, एक सुरक्षित -
यह घटना बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन के दौरान प्रताड़ना और दम घुटने के कारण 12 से 13 में से अधिकांश मवेशियों की जान चली गई, जबकि केवल एक मवेशी को ही किसी तरह बचाया जा सका। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और गौ-भक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस जांच और सख्त कार्रवाई की मांग -
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सभी आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर मंदिर हसौद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध रैकेट की गहराई से छानबीन की जाए। यह पता लगाया जाना बेहद जरूरी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें किस ठिकाने पर ले जाया जा रहा था।
फिलहाल, मंदिर हसौद थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मवेशियों की मौत के असल कारणों, परिवहन के तौर-तरीकों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हर एक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments