google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिखा हाथियों का विशाल दल: 49 हाथियों के पहुंचने से थमा यातायात, मची अफरा-तफरी....

Oct 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन रेंज में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाके में 49 हाथियों का एक बड़ा दल डेरा डाले हुए है, जो दो अलग-अलग गुटों में बंटा हुआ है। पिछले 15 दिनों से अधिक समय से क्षेत्र में सक्रिय ये हाथी अब शाम ढलते ही जंगलों से निकलकर मुख्य मार्गों पर आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता गहरी हो गई है।


सड़क पर आ बैठा एक हाथी, रोका गया ट्रैफिक -

बुधवार की शाम सामारूमा और अमलीडीह के बीच का नजारा उस समय चौंकाने वाला था, जब हाथियों का यह पूरा दल अचानक मुख्य सड़क पर आ धमका। इस दौरान दल का एक हाथी बीच सड़क पर ही आराम से बैठ गया, जबकि बाकी हाथी सड़क के किनारे-किनारे घूमते नजर आए।


हाथियों के सड़क पर आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम और 'हाथी मित्र दल' तत्काल हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। वन अमले की कड़ी निगरानी में घंटों मशक्कत के बाद हाथी सुरक्षित तरीके से एक-एक कर सड़क पार कर पाए।


शाम होते ही शुरू हो जाती है हाथियों की आवाजाही -

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह झुंड पिछले एक हफ्ते से हर शाम इसी इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। रोज शाम करीब 5 बजे के बाद ये हाथी एक जंगल से निकलकर दूसरे जंगल की ओर रुख करते हैं और इस प्रक्रिया में उन्हें मुख्य सड़क को पार करना पड़ता है।


इस वजह से रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर रोजाना कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन जाती है। जब तक पूरा दल सुरक्षित रूप से घने जंगलों की ओर नहीं लौट जाता, तब तक राहगीरों और वाहनों को सुरक्षित दूरी पर ही रोक कर रखा जाता है।


विभाग की पैनी नजर -

घरघोड़ा सबडिवीजन के एसडीओ (SDO) आशुतोष मंडावा ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की टीमें हाथियों के इस विशाल दल पर 24 घंटे लगातार नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही हाथियों के सड़क पार करने की सूचना मिलती है, विभाग के कर्मचारी और हाथी मित्र तुरंत मोर्चा संभाल लेते हैं और दोनों ओर से ट्रैफिक नियंत्रित कर देते हैं, ताकि वन्यजीव और आम नागरिक दोनों सुरक्षित रहें। बुधवार को सड़क पर बैठे हाथी के मामले में भी वन कर्मियों ने सूझबूझ दिखाई और कुछ ही देर में पूरा दल सकुशल जंगल की तरफ लौट गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html