google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में 27 सितंबर को होगा 'बिलासा देवी धरोहर अवार्ड' और सौंदर्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन.....

1 day ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में बिलासा माता की छत्रछाया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।


















केएम दिव्या औरा फाउंडेशन की प्रस्तुति में आगामी 27 सितंबर 2026 को प्रताप चौक स्थित होटल रीगल में 'बिलासा देवी धरोहर अवार्ड - मोर छत्तीसगढ़ के रतन 2026' का शानदार आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की आयोजक 'मिस छत्तीसगढ़ 2025' और 'मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026' फेम कविता मिश्रा हैं, जो एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और लाइव स्टेज ऑर्गेनाइजर भी हैं।

ये होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जूरी: -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेणुका पिंगले, मीना नितिन, 'मिस इंडिया 2026' शीला महंत, अनु पांडे और किरण रात्रे शिरकत करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण पाठक और सरिता मिश्रा उपस्थित रहेंगी। प्रतियोगिता में जूरी मेंबर की महत्वपूर्ण भूमिका मनीष सोनी, आसना, रिचा चावला और अभिलाषा झा निभाएंगे। इसके अलावा टीम मेंबर के रूप में रूपल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान: -

इस आयोजन में 'मिस छत्तीसगढ़' और अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (गायन एवं नृत्य) भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के गिफ्ट पार्टनर बिलासपुर स्थित 'आहूजा शंकर मोबाइल' हैं। समारोह में सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और अतिथियों का सम्मान बिलासपुर की पहचान 'बिलासा देवी' की विशेष रूप से निर्मित मूर्ति भेंट कर किया जाएगा।

विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे पत्रकार राकेश साहू: -

इस भव्य कार्यक्रम में शालिनी न्यूज़ एजेंसी, इंडियन क्राइम न्यूज़ के ब्यूरो चीफ एवं 'अखंड चक्र' के रिपोर्टर राकेश कुमार साहू को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे इस पूरे आयोजन की विशेष कवरेज भी करेंगे।


बिलासा देवी के नाम पर है बिलासपुर का नाम: -

गौरतलब है कि बिलासपुर शहर का नामकरण बिलासा देवी (बिलासा केंवटिन) के नाम पर ही हुआ है, जो कभी यहाँ चना-मुर्रा बेचने का व्यापार करती थीं। आज उन्हीं के नाम पर बिलासपुर शहर पूरे देश में प्रसिद्ध है और यह आयोजन उन्हीं की स्मृति और धरोहर को सहेजने का एक सुंदर प्रयास है।

रिपोर्ट: शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता, राकेश कुमार साहू (जांजगीर-चांपा)

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html