google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ रायपुर में निकाली गई पदयात्रा, विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब....

18 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर, नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर में आयोजित 'नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह' का दूसरा दिन भारी उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।




















भगत सिंह चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक पर हुआ समापन -

पदयात्रा की शुरुआत गौरव पथ स्थित भगत सिंह चौक से हुई। सबसे पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात यात्रा गौरव पथ से होते हुए भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश की संस्कृति और अस्मिता को नमन किया गया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के विचारों का स्मरण किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध जनजागरण को निरंतर आगे बढ़ाने और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है यह अभियान -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए पिछले 27 वर्षों से लगातार नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है।


प्रधानमंत्री के संकल्प से जुड़ा है यह जनजागरण -

इस नशामुक्ति अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ से भी जोड़ा गया है। यह 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान है। पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि युवाओं को खेल, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जोड़कर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाया जा सकता है।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति -

इस पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला महामंत्री अमित महेश्वरी, पार्षद संतोष सीमा साहू, पूर्व जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, पार्षद अमर गिदवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, सुमन यादव, जिला सह-आईटी सेल प्रभारी सदाशिव सोनी, एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, रोहित साहू, अवतार बागल, संजना संतोष हियाल, अनिल बाग, आनंद, राहुल यादव, अनुराग साहू, राधे दुर्गा, किशोर नायक, गोपाल सोना और शिवानी हरदहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक उपस्थित रहे।

#नशामुक्त_भारत #नशामुक्त_छत्तीसगढ़ #नशामुक्ति_अभियान #रायपुर_न्यूज #पुरन्दर_मिश्रा #NashaMuktBharat #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html