नशे में धुत युवक ने NH-43 के बीचों-बीच किया नागिन डांस....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सूरजपुर। युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर नागिन डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि युवक नशे की हालत में था और उसने कोतवाली थाने के सामने से गुजरने वाले एनएच-43 को ही अपना डांस फ्लोर बना लिया। युवक काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच अलग-अलग अंदाज में नागिन डांस करता रहा। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की नजरें भी उस पर टिक गई।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवक एनएच-43 के बीच में डांस करता दिखाई दे रहा है। युवक कभी सड़क पर नीचे झुक जाता है तो कभी अचानक उठकर नागिन की तरह डांस करने लगता है। उसकी हरकतों के कारण सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक सड़क पर इसी तरह डांस करता रहा। सड़क के बीच युवक को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर भी हैरान रह गए। कुछ लोग रुककर युवक का डांस देखने लगे, जबकि कई वाहन चालक धीमी रफ्तार से उसके पास से निकलते नजर आए। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक को सड़क के बीच अलग-अलग अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल होने लगा। युवक का डांस और अधिक देर तक चलता, उससे पहले मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। पुलिसकर्मी तत्काल युवक के पास पहुंचा और उसे पकड़कर सड़क के बीच चल रहा डांस रुकवाया। इसके बाद युवक को सड़क से हटाकर किनारे किया गया।
युवक को सड़क से हटाए जाने के बाद एनएच-43 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी दुर्घटना की जानकारी सामने नहीं आई। व्यस्त सड़क के बीच युवक की इस हरकत के कारण हादसे का खतरा जरूर बना हुआ था। वीडियो में भी कई वाहन सड़क से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में युवक के अचानक वाहनों के सामने आने या किसी चालक के संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो सकती थी। पुलिसकर्मी के समय रहते हस्तक्षेप करने से युवक को सड़क से हटा दिया गया।
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो में युवक की हरकत जहां लोगों का ध्यान खींच रही है, वहीं व्यस्त सड़क के बीच इस तरह खड़े होने से यातायात सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान और उसके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में युवक के नशे में होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का विवरण उपलब्ध नहीं है। इतना जरूर है कि थाने के सामने एनएच-43 पर हुए इस नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments