सूरजपुर को बड़ी सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से 8.48 करोड़ की सड़कों को मिली मंजूरी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले और खासकर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स को बजट में हरी झंडी दे दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत करीब 8 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 30.70 किलोमीटर लंबी पक्की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
इन दो प्रमुख मार्गों का होगा निर्माण:
बजट में मिली मंजूरी के अनुसार मुख्य रूप से इन दो सड़कों पर काम शुरू होगा:
खर्रा से चिकनी भंडारपारा मार्ग: 17.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 5 करोड़ 8 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
कुंजनगर से जमदेई पटेलपारा मार्ग: इस 13.20 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 39 लाख 30 हजार रुपये का खर्च आएगा।
गांवों की तस्वीर बदलेगी -
इस अहम सौगात पर बात करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि गांवों का असल विकास मजबूत सड़क संपर्क पर ही टिका होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भटगांव क्षेत्र समेत पूरे सूरजपुर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
इन नई सड़कों के बन जाने से ग्रामीण अंचलों का मुख्य शहरों और मार्गों से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इससे न केवल किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में आसानी होगी, बल्कि छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज पहुंचने और आम लोगों को स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने में भारी सहूलियत मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments