मुरादाबाद में रेल पटरियों पर पानी भरने से 9 ट्रेनें रद्द, तालाब जैसी हालत हो गई शहर की....

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कल से हो रही लगातार बारिश की वजह से शहर के ज्यादातर हिस्सों में जल भराव की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह जवाब दे चुका है, सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |
इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच पानी भर जाने से रेलवे लाइन भी पूरी तरह पानी में डूब गई है | मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर भरे पानी को निकालने के लिए पम्पिंग सेट लगाए गए हैं और पानी की निकासी की जा रही है | ताकि रेल यातायात बाधित न हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से जितना पानी निकाला जा रहा है उस से ज्यादा बारिश से पानी भर जाता है | इस कारण रेलवे के कर्मचारी परेशान हैं और बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं | मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 5 के बीच दोनों लाइनों पर पानी पूरी तरह भर चुका है | जिससे प्लेटफार्म झीलों की तरह दिखाई दे रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments