कबीरधाम में खुले 48 नए धान खरीदी केंद्र...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
कबीरधाम जिले के किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में 48 नई सहकारी समितियों और 37 नए धान उपार्जन केंद्रों का गठन किया गया है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक संख्या है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए की गई इस पहल से स्थानीय स्तर पर ही धान बेचने का विकल्प मिलेगा, जिससे ढुलाई के खर्च और समय दोनों की बचत होगी।
प्रशासन ने खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिले की 145 पुरानी और नई समितियों में गांवों के संलग्नीकरण से जुड़े आदेशों का सार्वजनिक वाचन सरपंच, पंच और स्थानीय किसानों की मौजूदगी में किया गया, ताकि हर किसान को उसकी सुविधा के अनुसार केंद्र आवंटित हो सके।
#कबीरधाम #धानखरीद #छत्तीसगढ़ #किसान #KabirdhamNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments