google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

4 आरोपी गिरफ्तार, सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश...

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार-भाटापारा :- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा क्षेत्र में स्थित सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिमगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 32 हजार 700 रुपये कीमत का जला हुआ तांबा/केबल वायर, चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल और चोरी करने के औजार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर इस गिरोह तक पहुंच बनाई।

















पुलिस के अनुसार, सिमगा क्षेत्र में हाल ही में सोलर पावर प्लांटों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मामले में थाना सिमगा में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे। पहले मामले में हरे कृष्णा पावर प्लांट, चौरेंगा के इंचार्ज लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला की शिकायत पर अपराध क्रमांक 355/2026 दर्ज किया गया था। इसमें चोरों ने प्लांट की बाउंड्री वॉल का फेंसिंग तार काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 1500 मीटर इन्वर्टर केबल वायर चोरी कर लिया था। वहीं दूसरे मामले में सूर्योदय वायर सोलर पावर प्लांट, ग्राम चंदेरी से करीब 5000 मीटर डीसी केबल वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी।


चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना सिमगा पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। 15 सितंबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चौरेंगा की ओर कुछ संदिग्ध लोग बैग और औजार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर चौरेंगा और चंदेरी स्थित दोनों सोलर प्लांटों में चोरी करना स्वीकार किया।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा निकाला जाता था। इसके बाद इस तांबे को तिल्दा स्थित कबाड़ी के पास बेचा जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तिल्दा में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी हीरानंद आहूजा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपी -

  1. रामचंद देवांगन (37 वर्ष) निवासी तिल्दा, जिला रायपुर

  2. डहरीलाल टंडन (42 वर्ष) निवासी खमतराई, रायपुर

  3. रामप्रसाद मरावी (35 वर्ष) निवासी बीरगांव, रायपुर

  4. हीरानंद आहूजा (31 वर्ष) निवासी भैरवगढ़ तिल्दा, रायपुर शामिल हैं।


चोरी का सामान और औजार जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से जला हुआ तांबा/केबल वायर मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG04 QY 9409 टॉर्च, प्लास, पेचकस और हथौड़ी एक मोबाइल फोन जब्त किया है। सभी जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 32 हजार 700 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(A), 317(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html