google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

Xiaomi Smart Camera 5 Pro चीन में लॉन्च, 360 डिग्री रोटेशन और डुअल कैमरा से लैस...

56 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- Xiaomi ने चीन में अपना नया Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला ऐसा कैमरा है, जो दिन के साथ-साथ कम रोशनी और रात में भी रंगीन वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है। इसमें 8MP और 4MP के दो कैमरे दिए गए हैं, जो मिलकर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरे में Local AI चिप भी दी गई है, जो इंसान और पालतू जानवरों की पहचान करने के साथ बच्चे के रोने जैसी आवाजों को भी पहचान सकती है। इसके अलावा 360 डिग्री घूमने वाला डिजाइन, Wi-Fi 6 और दो तरफा वॉयस कॉल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

















Xiaomi Smart Camera 5 Pro का सबसे बड़ा फीचर इसका Full-Color Night Vision है। सामान्य सिक्योरिटी कैमरे कम रोशनी में अक्सर ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज पर स्विच हो जाते हैं, लेकिन इस कैमरे में 8MP मेन सेंसर और 4MP सेकेंडरी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, ज्यादा लाइट कैप्चर, सॉफ्ट लाइट और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग की मदद से रात में भी रंगीन फुटेज रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में अलग-अलग नाइट विजन मोड भी दिए गए हैं।


कैमरे में डुअल-लेंस सेटअप के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल मोटर पैन-टिल्ट सिस्टम दिया गया है, जिसकी मदद से कैमरा 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 174 डिग्री वर्टिकल घूम सकता है। इसे घर के लिविंग रूम, बच्चों के कमरे, बुजुर्गों की निगरानी और पालतू जानवरों पर नजर रखने जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। Smart Camera 5 Pro में 1.5 TOPS क्षमता वाली Local AI चिप दी गई है। यह प्रोसेसिंग सीधे कैमरे पर होती है, यानी हर डिटेक्शन के लिए डेटा को क्लाउड पर भेजने की जरूरत नहीं होती।


कैमरा इंसान और Pets को पहचान सकता है और बच्चे के रोने जैसी आवाज का पता भी लगा सकता है। इसके अलावा इवेंट-ट्रिगर मॉनिटरिंग और बिना दिखाई देने वाली लाल लाइट के नाइट विजन जैसे मोड भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi 6 और Mijia Smart Connect दिया गया है। कैमरा दो तरफा वॉयस कॉल भी सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए microSD कार्ड, Cloud Storage और NAS का विकल्प मिलता है। प्राइवेसी के लिए Lens Masking, Local AI Processing और Access Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Xiaomi का AOR Low-Power Recording सिस्टम भी इसमें मौजूद है, जो स्टोरेज की खपत कम करने में मदद करता है। Xiaomi Smart Camera 5 Pro price, availability Xiaomi Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 429 युआन (करीब ₹6,150) रखा गया है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 599 युआन (करीब ₹8,550) होगी। फिलहाल कंपनी ने इसके चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html