26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न.....
20 जिलों के 350 तीरंदाज, कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल हुए शामिल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
खरसिया: नगर में इन दिनों राम सप्ताह का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन मंदिर परिसर में अद्भुत भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सियाराम सखा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नन्हें-मुन्नों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं और “सीता-सीता, राम-राम” का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा की।
बच्चों की भक्ति देख अभिभूत हुए अधिकारी -
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह का आयोजन समिति एवं बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे उन माता-पिता को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति और संस्कारों से जोड़ा है। उन्होंने युवाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सियाराम सखा मंडल से जुड़े युवा अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा की महिमा और उसकी शक्ति का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने अंकित अग्रवाल, मनोज गोयल समेत सभी युवा साथियों को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए बधाई दी।
मेले सा माहौल और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा -
राम सप्ताह के इस आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर के आसपास झूले, खान-पान और अन्य स्टॉल लगने से पूरा क्षेत्र एक भव्य मेले में तब्दील हो गया था, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए एसडीओपी सतिश भार्गव और टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी 8 अक्टूबर को राम सप्ताह का भव्य समापन होगा, जिसमें बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि बच्चों के उत्साह में कोई कमी न रहे और किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा की भावना न हो।
कल होगा सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान -
श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 6 अक्टूबर को अग्रसेन चौक पर एक विशेष सड़क सुरक्षा एवं साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिलासपुर संभाग के आईजी रामगोपाल गर्ग मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी, हेलमेट बांटे जाएंगे और खरसिया के लिए डिजिटल स्टॉपर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद अग्रसेन चौक से हनुमान मंदिर गंज बाजार तक एक जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसके समापन के पश्चात मंदिर में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)















Comments