google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

पीएम मोदी के सेवा व समर्पण के 25 वर्ष: बसना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित......

3 hours ago
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • बसना में पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना: भाजयुमो के रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल....

  • विशाल रक्तदान शिविर:विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, सुमित अग्रवाल ने रक्तदान कर पेश की मिसाल....

  • बसना विधानसभा में 'सेवा संकल्प अभियान': विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रक्तदान कर रहे युवाओं का बढ़ाया उत्साह....

















  • राष्ट्र सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की उपलब्धि पर बसना में लगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की....

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण का प्रतीक: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल....

बसना:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्साह, हर्षोल्लास और सेवा भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बसना विधानसभा क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र सेवा और समर्पण के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बसना विधानसभा द्वारा आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल हुए। शिविर स्थल पर पहुँचकर विधायक डॉ. अग्रवाल ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

रक्तदान शिविर में युवाओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदान कर रहे युवाओं का पुष्प गुच्छ व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को मां भारती की सेवा और 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण में समर्पित किया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना हम सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा, प्रेम, त्याग और अद्वितीय समर्पण की अनूठी मिसाल है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलेगा, यही उनके प्रति हम सभी का सच्चा सेवा संकल्प है। भाजपा जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र कल्याण और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हो रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। बसना में आयोजित यह विशाल रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके दिखाए सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का एक संकल्प है। स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह उत्साह दर्शाता है कि देश के विकास और जन-सेवा के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच आज हर नागरिक की प्रेरणा बन चुकी है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा महासमुंद जितेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन के अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, जिला मंत्री कमलेश डड़सेना, जिला मंत्री भाजयुमो दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष भाजयुमो बसना आकाश सिन्हा, अध्यक्ष भाजयुमो पिरदा दिनेश कश्यप, अध्यक्ष भाजयुमो गढ़फुलझर योगेश साहू, अध्यक्ष भाजयुमो सांकरा विजय चौधरी, अध्यक्ष राइस मिल एसोशिएशन अजय अग्रवाल, अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच बसना सुमित अग्रवाल, महामंत्री भाजयुमो बसना नवीन भट्ट, उपाध्यक्ष भाजयुमो गढ़फुलझर प्रमीत साहू, भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा के जनप्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के आमजन एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html