239 रेस्क्यूड: रायपुर बाढ़ में NDRF-SDRF का बड़ा ऑपरेशन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: रायपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों—भाठागांव, चंदनीडीह, दतरेंगा और काठाडीह—में एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें प्रभावित इलाकों में मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।
विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बचाव कार्य: -
काठाडीह: मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंद कुमार चौबे, NDRF के कमांडिंग ऑफिसर मेजर पवन जोशी और रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान की टीम ने राहत कार्य का मोर्चा संभाला।
भाठागांव: नायब तहसीलदार प्रवीण परमार और नगर निगम जोन क्रमांक-6 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। भाठागांव के केशरी बगीचा, बीजीआर पेट्रोल पंप और हरिओम नगर क्षेत्रों में अभियान निरंतर जारी है।
चंदनीडीह: नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप और नगर निगम जोन क्रमांक-8 के कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा की उपस्थिति में रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है।
राहत शिविरों और रेस्क्यू का विवरण: -
भाठागांव: अब तक 54 नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में ठहराया गया है, जहाँ प्रभावितों के लिए भोजन, नाश्ता और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
चंदनीडीह: NDRF की टीम ने 185 नागरिकों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है।
प्रशासन के अनुसार, भाठागांव और चंदनीडीह से अब तक कुल 239 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और राहत कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments