google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कैंसर का झांसा देकर 2.19 लाख ऐंठे...

16 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव :- सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विश्वास जीतने, कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने, दुष्कर्म करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में राजनांदगांव साइबर पुलिस ने गुजरात के सूरत से 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोनक सिंह के रूप में हुई है।


पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 1 मई से 19 जुलाई 2025 के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क किया और उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे विश्वास में लेने के बाद उसने खुद को कैंसर से पीड़ित बताते हुए आर्थिक मदद मांगी। उसकी बातों में आकर युवती ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2 लाख 19 हजार 500 रुपये दे दिए।


आरोप है कि आरोपी सूरत से राजनांदगांव आया और एक निजी होटल में रुककर युवती को वहां बुलाया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसके निजी फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती की लिखित शिकायत पर 20 अगस्त 2026 को साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और धमकी से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर 9 अक्टूबर को सूरत से आरोपी को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई कर रही है।

#राजनांदगांव #साइबरपुलिस #इंस्टाग्रामठगी #ऑनलाइनठगी #ब्लैकमेल #दुष्कर्म #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #Rajnandgaon #CyberCrime

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html