रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर' में मिले 105 आवेदन, 81 नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना 'सेवा सेतु शिविर' का विधानसभा स्तरीय आयोजन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के अंतर्गत किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
त्वरित निराकरण और स्वास्थ्य परीक्षण -
शिविर के दौरान नागरिकों से कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 81 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं प्राप्त आवेदनों में से 19 का त्वरित निराकरण किया गया। इसके अलावा, स्वच्छता विभाग का 1 और खाद्य विभाग के 4 कुल 5 आवेदन नियमानुसार प्रक्रियाधीन हैं।
हितग्राहियों को मिले प्रमाण-पत्र -
विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र पाए गए 69 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।
प्रमुख गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति -
कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, पार्षद एवं प्रभारी सेवा सेतु (रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र) स्वप्निल मिश्रा, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, जोन 3 अध्यक्ष साधना साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद कैलाश बेहरा, पुष्पा साहू, प्रदीप वर्मा, एल्डरमैन राजू राघवानी, गोपाल सोना, पूर्व पार्षद प्रमोद साहू, रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, देवदत्त साहू, सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रजापति, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, संतोष पाण्डेय, डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के तमाम संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम के एमआईसी सदस्य संतोष साहू द्वारा किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments