top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


रायपुर: खाली सीटों पर अब 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील क

ANIS LALA DANI
Aug 161 min read


सरगुजा: प्राइवेट अस्पताल के खाते से 65 लाख की धोखाधड़ी का आरोप.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सरगुजा: अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रबंधक ने हॉस्पिटल के अकाउंट से 65 लाख रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर नहीं होने पर शिकायत सरगुजा आईजी और एसएसपी से की गई है। हॉस्पिटल के संचालकों ने दोनों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, चोपड़ापारा स्थित डीएचटी केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक स्तानिस्लास टोप्पो ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पता

ANIS LALA DANI
Aug 162 min read


स्वतंत्रता दिवस पर मंदिर हसौद पुलिस की विशेष कार्रवाई.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ने सेंध लेक और आसपास के क्षेत्र में विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात नियम तोड़ने वालों की जांच की। इस दौरान स्टंट करने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, नाबालिगों के वाहन चलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

ANIS LALA DANI
Aug 163 min read


2 अक्टूबर तक चलेगा प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- खैरागढ़ साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह प्रदेशव्यापी अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों और ठगी होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के प्रति जागरूक करना है। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम के दौ

ANIS LALA DANI
Aug 163 min read


गांव में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोंडागांव: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए 15 अगस्त का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव और भय के साये में रहे अबूझमाड़ के 9 गांव में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल और रासमेटा गांवों में ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इन गांव को लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित

ANIS LALA DANI
Aug 162 min read


छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: सरगुजा संभाग में भारी वर्षा से नदियां उफान पर....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में सीजन की बारिश सामान्य से 9% कम है। कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन न

ANIS LALA DANI
Aug 162 min read


रायपुर: घर बैठे मोबाइल से करें किराएदारों का वेरिफिकेशन......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: राजधानी रायपुर में किराएदारों और घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन अब पहले से आसान हो गया है। मकान मालिकों को सत्यापन के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने वेरिफिकेशन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है। इस ऐप के जरिए मकान मालिक घर बैठे ही किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन करा सकेंगे। समाधान ऐप के माध्यम से मकान मालिक किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों की जरूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए संबंध

ANIS LALA DANI
Aug 162 min read


स्वतंत्रता दिवस के दिन अजय चंद्राकर ने भाजपा का झंडा फहराया....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। भाजपाइयों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अजय चंद्राकर ने भाजपा का झंडा फहराया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध

ANIS LALA DANI
Aug 161 min read


निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, बैतूल से 9वीं फेल मजदूर गिरफ्तार......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 45 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम के विज्ञापन दिखाकर निवेश से जुड़े कई दावे किए और एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से पैसे ऐंठ लिए। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैतूल से आरोपी विशाल नागले (24) को गिरफ्तार किया है। अभी मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। ठगों ने बीएसपी कर्मचारी को लिंक भेजा था,

ANIS LALA DANI
Aug 164 min read


सूरजपुर: रातभर हुई तेज बारिश से 10 करोड़ का पुल बह गया....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सूरजुपर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम धोंधा स्थित नदी पर बना पुल रातभर हुई बारिश में बह गया। पुल का निर्माण 10 करोड़ की लागत से किया गया था। गुरुवार को रातभर बारिश हुई। सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं और नदी की ओर पुल से होकर दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही होती थी। हजारों लोगों की बढ़ी मुसीबतें पुल के ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों का संपर

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


स्वतंत्रता दिवस 2026: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने फहराया तिरंगा....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न वक्फ संस्थानों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिम्मी नाहिद, लेखा अधिकारी पवन कुमार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के विद्यार्थियों ने बांधी समां.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 850 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर समारोह में समां बांध दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पश्चिम क्षेत्र

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


स्वतंत्रता दिवस पर सामने आया सुरक्षा बलों का मानवीय चेहरा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सुकमा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमापुरम में एक गंभीर रूप से बीमार आदिवासी ग्रामीण को जब तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ी, तो जवान उसके लिए देवदूत बनकर सामने आए। मिली जानकारी के अनुसार, भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी। दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण उसे अस्पताल तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आश्रय स्थल गरिमा गृह में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा सरोना स्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आश्रय स्थल गरिमा गृह में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गरिमा गृह के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों एवं फूलों की सजावट से पूरे परिसर को सुसज्जित किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत रविदास वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध उद्यमी विशाल शाह टाटीबंध उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रू

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


बदहाल सड़क और खराब बाईपास में एक ही यात्री बस दिन में दो बार फंसी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- पेंड्रा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्रमांक-45 की बदहाल और गुणवत्ताहीन सड़क अब वाहन चालकों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। सड़क निर्माण की धीमी गति और जगह-जगह बनाए गए खराब बाईपास के चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और घंटों जाम की स्थिति बन रही है। ताजा मामला चपोरा गांव के पास सामने आया, जहां एक यात्री बस एक ही दिन में दो बार सड़क में फंस गई। जानकारी के मुताबिक, चपोरा गांव के पास बारिश के कारण खराब और दलदली हुई सड़क पर एक यात्री बस फंस

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे। राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


सोना-चांदी की कीमतों में लगी आग: 24-कैरेट सोना ₹1.52 लाख के पार......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: इस हफ़्ते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है, और दोनों कीमती धातुएं ₹2,000 से ज़्यादा महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत इस हफ़्ते ₹2,742 बढ़कर ₹1,52,363 प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पहले ₹1,49,621 प्रति 10 ग्राम थी। 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,37,053 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,39,565 प्रति 10 ग्राम हो गई। 18-कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,216 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,14,272 प्रति 10 ग्राम हो

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read
bottom of page