Breaking ADN News delivers timely and accurate news coverage. Our dedicated team of journalists works tirelessly to bring you the latest stories that matter. We strive for integrity and transparency in every report.
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दुर्ग-भिलाई :- छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले के मामले में ED की 7 जगहों पर रेड पड़ी है। दुर्ग में दो जगहों पर जांच हो रही है। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी और पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से पहुंची। टीम दस्तावेजों और दूसरे जरूरी सामान की जांच कर रही है। घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात है। फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।