युवती को महिंद्रा थार कार की छत पर बैठाकर चार युवक रील बना रहे थे,
वायरल हुआ वीडियो तो कटा 18500 रू का चालान

युवा वर्ग इंटरनेट पर लाइक की चाहत में रील बनाने के दौरान खतरनाक स्टंट भी करते हैं। संबंधित विभाग द्वारा प्रसारित वीडियो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थार जिप की छत पर लड़की को बैठाकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग दिख रही है। जयपुर नंबर की एक थार कार की छत पर लड़की बैठी है। 3 लड़के रील बना रहे है। जब इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर दस और सात सेकेंड के दो वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के समीप जयपुर नंबर की एक थार कार के छत पर युवती को बैठाकर चार युवक रील बना रहे हैं। प्रसारित वीडियो में कमिश्नरेट और यातायात पुलिस के अधिकारियों को टैग कर यूजर ने कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आते ही यातायात विभाग के पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर थार की पहचान की। वीडियो फुटेज के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर परिवहन विभाग से पंजीकृत थार जीप की पहचान कर उसके मालिक को 18500 रुपये का चालान थमा दिया है।
डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि संबंधित कार जयपुर आरटीओ प्रथम के यहां से पंजीकृत है। करीब सात माह पहले इसका जयपुर आरटीओ के यहां से साजू के नाम पर पंजीकरण हुआ है। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब सुपरनोवा के समीप चार युवक, एक युवती को थार की छत पर बैठा कर वीडियो बना रहे थे। थार में गाने भी बज रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मदों में इनका 18500 रुपये का चालान काटा है। इंटरनेट पर लाइक की चाहत में युवा रील बनाने के दौरान खतरनाक स्टंट भी करते हैं। प्रसारित वीडियो पर संबंधित विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments