खेलने कूदने की उम्र में युवक ने लगा ली फांसी..........

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिलवापाली में एक युवक ने अज्ञात कारण से खेत के महुआ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मदन खुट्टे ने थाने में दी, जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कार्रवाई एवं शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि 11-12 मार्च को ग्राम पिलवापाली निवासी मनीष खुट्टे (19 वर्ष) पिता परखित खुट्टे ने अज्ञात कारण से पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच विवेचना में ले लिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments