पेट्रोल पर निर्यात शुल्क खत्म, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी बढ़ी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क पूरी तरह हटा दिया है। अब पेट्रोल निर्यात पर शुल्क शून्य रहेगा, जो पहले 2.50 रुपये प्रति लीटर था। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात शुल्क 8.50 रुपये से बढ़ाकर 11.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर शुल्क 10.50 रुपये से बढ़कर 11 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए इन शुल्कों की हर 15 दिन में समीक्षा करती है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते जोखिम के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 113.10 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। ऐसे हालात में भारत वैकल्पिक समुद्री मार्गों और आपूर्तिकर्ताओं के जरिए ऊर्जा जरूरतें पूरी करने की कोशिश कर रहा है। #Petrol #Diesel #ATF #ExportDuty #CrudeOil #EnergyNews #MiddleEastCrisis #HormuzStrait #IndiaNews #BusinessNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments