बिलासपुर की 14 वर्षीय बाल गायिका वंदिता साहू रायपुर और बिलासपुर के मंच पर बिखेरेंगी अपनी सुरीली आवाज का जादू.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संगीत को अपनी मधुर आवाज़ के माध्यम से नई पहचान दिला रहीं बिलासपुर की 14 वर्षीय बाल गायिका वंदिता साहू इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहने जा रही हैं। लोकगीत एवं भजन गायन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं वंदिता साहू को राज्योत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। वह 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव तथा 2 नवंबर को बिलासपुर राज्योत्सव में अपनी गायकी की प्रस्तुति देंगी।

कम उम्र में ही संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकीं वंदिता छत्तीसगढ़ी लोकगीतों एवं भजनों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। बिलासपुर की इस होनहार बाल लोक एवं भजन गायिका की राज्योत्सव में प्रस्तुति से शहरवासियों में भारी उत्साह है। वंदिता की यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। हर्ष का विषय यह भी है कि वंदिता साहू से हमारे संवाददाता की रायपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान सौजन्य मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर यहाँ साझा की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments