google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

जोन 6 ने वार्ड 60 में 3 बकायेदारो की संपत्तियों में बकाया अदा ना करने पर सिलिंग कार्रवाई की....

  • नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निगम का बकाया अदा नहीं करने पर बड़े बकायेदारो पर कार्रवाई तेज |

  • दो बकायादारों ने 17 अगस्त तक सम्पूर्ण बकाया अदा करने लिखित में जोन 2 राजस्व विभाग से समय मांगा, 2 अन्य बकायेदारों ने बकाये का भुगतान सिलिंग कार्रवाई के दौरान किया |

  • जोन 8 राजस्व विभाग को सीलबंद की गई 6 बकायादारो की संपत्तियों से बकाया राशि भुगतान प्राप्त हुआ |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम के बड़े बकायेदारो पर बकाया नगर निगम को अदा ना करने पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा, राजस्व निरीक्षक पवन सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र गेंदरे, माधव अवधिया, लीलेश देवांगन, तपेश कश्यप, रवि मिश्रा की उपस्थिति में जोन 2 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जोन क्षेत्र में इंदिरा गांधी वार्ड कमांक 27 अंतर्गत बकायादार प्रहलाद राय पंजवानी के वर्ष 2015-16 से 2016-17 तक के बकाये में 10935 रूपए का पार्ट पेमेंट किया गया। वहीं देविका होटल अलका देवी द्वारा लिखित मे सम्पति कर भुगतान हेतु समय माँगा गया। काबिज पुष्प भंडार सतीश जिंदल बकाया राशि 176196 रूपए द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2026 सोमवार तक बकाया भुगतान करने लिखित में समय मांगा गया। मो. अब्दुल अजीम, अब्दुल करीम, मो. गुलाम, अशफाक, मो. बसीम बकाया राशि 242308 रूपए द्वारा सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सम्पूर्ण बकाया तत्काल भुगतान किया गया। हरप्रसाद, देवप्रसाद, द्वारिका प्रसाद दीक्षित बकाया राशि 220632 रूपए द्वारा सीलिंग कार्रवाई के दौरान भुगतान तत्काल कर दिया गया।

इसी प्रकार आज नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जोन 6 जोन राजस्व विभाग द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी स्वाती शुक्ला एवं अन्य संबंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 क्षेत्र अंतर्गत 3 भिन्न स्थानों पर संपत्तिकरदाताओं द्वारा बकाया संपत्तिकर की अदायगी नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग को नहीं किये जाने पर संबंधित 3 बकायादारो की संपत्तियों को स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।

आज नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र में 6 बकायादारो द्वारा बकाया अदा ना करने पर जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा सीलबंद की गई संपत्तियों से वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 में बकायेदार बदी उजमा की सीलबंद की गई संपत्ति से 2 स्थानों पर पार्ट पेमेंट के रूप में 57682 रू. एवं 37599 रू. का बकाया प्राप्त हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड कमांक 19 में गोपाल सिन्हा कृष्णा लाल सिन्हा की सीलबंद संपत्ति से स्थल पर 63497 रू. का बकाया प्राप्त हुआ। वार्ड 19 में बकायादार प्रभु लाल साहू चिंता लाल साहू की सीलबंद संपत्ति से 20862 रू. का बकाया भुगतान प्राप्त हुआ। संत रविदास वार्ड कमांक 70 में बकायादार मधु अग्रवाल अजय अग्रवाल की सीलबंद संपत्ति से स्थल पर कुल बकाया 431751 रू. में से 225841 रू. का बकाया आरटीजीएस से प्राप्त हुआ। वहीं वार्ड 70 में बकायादार शंभु लाल अग्रवाल मदन अग्रवाल सीलबंद संपत्ति से स्थल पर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को 148461 रू. का सम्पूर्ण बकाया आरटीजीएस से प्राप्त हुआ। कार्रवाई के दौरान जोन 8 राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व उपनिरीक्षक नंदकुमार वैष्णव, सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक तिवारी की स्थल पर उपस्थिति रही।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html