जोन 6 जोन अधिकारियों ने श्रीगणेश समिति पदाधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांगी जानकारी....
नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में संतोषी नगर, पुराना, नया धमतरी रोड, टिकरापारा चौक सड़क पर श्रीगणेश पंडाल लगाये जाने पर वहां पहुंचकर श्रीगणेश समिति पदाधिकारियों से चर्चा कर जोन 6 जोन अधिकारियों ने उन्हें समझाईश दी एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रीगणेश पंडाल की अनुमति लेने नियमो का पालन करने कहा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और जोन 6 कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल सहित पुलिस कमिश्नरेट के जोन क्षेत्र अधिकारियों की उपस्थिति में श्रीगणेश पंडाल संतोषी नगर मार्ग, नया और पुराना धमतरी रोड, टिकरापारा चौक के पास सडक पर श्रीगणेश पंडाल लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर जोन 6 अभियंताओं ने संबंधित श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सडक पर श्रीगणेश उत्सव मनाने पंडाल ना लगाने को लेकर समझाईश दी ।
नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में जोन 6 कार्यपालन अभियंता और उपअभियंताओं ने श्रीगणेश उत्सव समितियों के सम्बंधित पदाधिकारियों को श्रीगणेश उत्सव पंडाल सड़क पर नहीं लगाने की स्थल पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी एवं इस संबंध में श्रीगणेश उत्सव पंडाल लगाने एनजीटी और राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं जारी दिशा- निर्देशों का पूर्ण पालन करने कहा। जोन 6 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 6 अधिकारियों और पुलिस कमिश्नरेट जोन क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारियों ने श्रीगणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्रीगणेश पंडाल सड़क पर लगाये जाने पर उनसे नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा और इसमें छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करने कहा ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments